कोरबा। जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसके लिए सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है।
यह कार्य महावीर जैन सेवा संस्थान, जयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर, चश्मा सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगर निगम, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर त्वरित सर्वे पूरा किया जाए। तैयार सूची को सुशासन तिहार 2026 के दौरान आयोजित शिविरों में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर जमा किया जाएगा।
कलेक्टर ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
सर्वे सूची में हितग्राहियों की सभी आवश्यक जानकारी शामिल की जाएगी, जिससे उपकरण वितरण की प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
