अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए जिले में निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

कोरबा।भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई 2026 से शुरू हो चुका है और 4 जून 2026 तक चलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी युवा अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, वे ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

यह निःशुल्क प्रशिक्षण युवाओं को अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार साबित होगा।