पीडीएस दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव, हितग्राहियों को मिला दो माह का राशन

कोरबा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में आज चावल उत्सव मनाया गया। राशन कार्डधारक हितग्राहियों के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हितग्राहियों को मई और जून माह का चावल एक साथ वितरित किया गया। खाद्य विभाग ने निर्णय लिया है कि आगामी महीनों में भी हर माह की 7 तारीख को चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विभाग द्वारा चावल उत्सव कार्यक्रम की फोटोग्राफ हर महीने विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं।