कोरबा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। विशेष अभियान के तहत स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट मोटरसाइकिलों में लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर और कानफोड़ू प्रेशर हॉर्न की जांच की गई।
पुलिस टीम ने कई वाहनों की जांच-पड़ताल की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालकों पर पेनाल्टी काटी।
चालकों को चेतावनी दी गई कि वाहनों में अनावश्यक मॉडिफिकेशन ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है और ऐसे किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा मूल रूप में तैयार किए गए वाहनों में अपनी मर्जी से परिवर्तन करना अवैध है। ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) के मामलों में भी सख्त कार्रवाई जारी है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वाहनों में कोई भी अनधिकृत मॉडिफिकेशन न करवाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनी रहे।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
