कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत कोरबा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में सीतामढ़ी निवासी निशक्तजन कार्तिकेय जायसवाल की लंबित समस्या का समाधान हो गया। लंबे समय से राशन कार्ड न बन पाने के कारण खाद्य सुरक्षा योजनाओं से वंचित कार्तिकेय की समस्या सुशासन तिहार शिविर में पहुंचते ही हल हो गई। शिविर में अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की और राशन कार्ड स्वीकृत कर दिया।
आज आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्वयं कार्तिकेय जायसवाल को राशन कार्ड सौंपा। राशन कार्ड मिलते ही कार्तिकेय की खुशी लौट आई। बोलने में असमर्थ कार्तिकेय के चेहरे पर मुस्कान और हाथ जोड़कर किए गए इशारों ने उनके आभार को व्यक्त कर दिया।
कार्तिकेय अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। निशक्त होने के कारण वे कोई रोजगार नहीं कर पाते थे। राशन कार्ड मिलने से अब उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और खाद्यान्न की उपलब्धता आसान हो जाएगी।
सुशासन तिहार अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन आमजन की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रहा है, जो अंतिम व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
