कोरबा।लायंस क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 के लिए घोषित कर दी गई है। इसकी घोषणा पीएमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा की गई।
नई कार्यकारिणी में रविशंकर सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपक अग्रवाल सचिव और दिनेश राठौर कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी में अरविन्द साहू, सुभाष अग्रवाल और बृजमोहन शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सह सचिव के रूप में शिव अग्रवाल तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में ममता वासन को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा जसपाल सिंह को मार्केटिंग चेयरपर्सन, मीना अग्रवाल को टेल ट्वीस्टर, भगवती गोयनका को टेमर तथा एस.के. अग्रवाल, संतोष खरे, कामायनी दूबे और रोहित राजवाड़े को विभिन्न समन्वयक पदों पर नियुक्त किया गया है।
क्लब सलाहकार की जिम्मेदारी जयप्रकाश अग्रवाल को दी गई है, जबकि संरक्षक मंडल में जयसिंह अग्रवाल, श्रीकांत बुधिया, पदमसिंह चंदेल, आनंद प्रसाद जायसवाल, सत्येन्द्र वासन और राधेश्याम बंसल को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
