कोरबा। तेज आंधी-तूफान ने कुसमुंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। वार्ड नंबर 20, नेहरू नगर (बांकी मोगरा) में तीन मकानों पर विशाल बरगद और पीपल के पेड़ गिर गए।
घटना के समय तीनों परिवार घर के अंदर थे, लेकिन किसी तरह खुद को बचाकर सुरक्षित बाहर निकल आए। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और परिवारों को बाहर निकाला।
इस हादसे में जोहन पटेल, नारायण कुमार और जानकी धीवर के परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पेड़ गिरने से तीनों मकानों की छतें और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घरों में रखा सारा सामान टीवी, फ्रिज, अलमारी, वॉशिंग मशीन, बेड, सिलाई मशीन और खाद्य सामग्री पूरी तरह बर्बाद हो गया। तीनों परिवार बेघर हो गए हैं।
जोहन पटेल ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से इस मकान में रह रहे हैं। उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी तेज आंधी में इतना बड़ा पेड़ उनके घर पर गिर जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का तुरंत सर्वे कर राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
