कोरबा। कोरबा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मानिकपुर पुलिस चौकी की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने उनके एक्टिवा वाहन से 20 पाव देसी प्लेन शराब और शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नकद राशि जब्त की है।
आरोपी सुभाष ब्लॉक के रहने वाले हैं। वे कुआभट्टा स्थित देसी शराब भट्टी के पास दुकान खुलने से पहले एक्टिवा पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अवैध शराब बेचने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर सख्त नजर रखने की बात कही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
