छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS व 1 IFS अधिकारी के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। एक साथ 42 IAS और 1 IFS अधिकारी की पोस्टिंग एवं अतिरिक्त प्रभारों में बड़े बदलाव किए गए हैं।

इस रीशफल में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई पदस्थापना की गई है। कई अधिकारियों को नए जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले गए हैं।

यह बदलाव राज्य प्रशासन को नई गति और दिशा देने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य के विभिन्न विभागों और जिलों में सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।