कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब एक करोड़ साठ लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बैंकिंग सुविधाएं मिलने वाली हैं।
इस संबंध में कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। समझौते के तहत कंपनी के कर्मचारियों को उन्नत बैंकिंग सेवाओं के साथ व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
अनुबंध पत्र पर कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। पॉवर कंपनी मुख्यालय सेवा भवन में सीएसपीडीसीएल की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) नवीन कुमार ठाकुर तथा एसबीआई की ओर से उप महाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
महाप्रबंधक (वित्त) नवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि एसबीआई में सैलरी अकाउंट खुलने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को निम्नलिखित बीमा कवर मिलेगा:
1 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा
1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट बीमा (हवाई यात्रा दुर्घटना)
1 करोड़ रुपये तक का स्थायी दिव्यांगता कवर
80 लाख रुपये तक का आंशिक दिव्यांगता कवर
इसके अलावा रूपे डेबिट कार्ड के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर और श्रेणी के अनुसार 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट बीमा भी उपलब्ध होगा।
बैंकिंग सुविधाओं में कर्मचारियों को न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता से छूट, निःशुल्क इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई एटीएम पर अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन, आरटीजीएस एवं एनईएफटी शुल्क में रियायत तथा लॉकर किराए में छूट जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी।
यह समझौता सीएसपीडीसीएल के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत और सुरक्षा कवच साबित होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















