कोरबा।कोरबा जिले में साइबर पुलिस की सराहनीय पहल से 75 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिल गए हैं। सीईआईआर पोर्टल के जरिए इन मोबाइलों को ट्रैक कर मंगलवार को साइबर थाना परिसर में उनके मालिकों को सौंपा गया।
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के इन 75 लोगों ने कुछ समय पहले अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और वन प्लस समेत विभिन्न ब्रांड के मोबाइलों को तकनीकी सहायता से बरामद किया।
लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की। दादर परशुराम भवन निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका महंगा मोबाइल वापस मिल जाएगा। कोरबा पुरानी बस्ती निवासी अर्दय सिंह और गेवरा निवासी शिवराज सिंह ने भी साइबर पुलिस के प्रयासों की तारीफ की।
चार महीने में 200 मोबाइल ट्रैक
कोरबा साइबर पुलिस ने पिछले चार महीनों में 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके मालिकों को वापस दिलाए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यक्रम में कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना-साइबर सेल को सूचित करें।
यह अभियान जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में पुलिस की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
