प्रमुख बाजारों व चौक-चौराहों पर सड़क पर खड़े वाहनों पर लॉक की कार्रवाई

कोरबा। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ लॉक (व्हील लॉक) की कार्रवाई की गई। यह अभियान पाम मॉल, मेगा मार्ट, सुनालिया पुल, शारदा विहार, निहारिका रोड और पुराना बस स्टैंड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चलाया गया।

कार्रवाई डीएसपी डी.के. सिंह एवं टीआई तेज यादव के निर्देशन में की गई। इस दौरान सड़क किनारे और बीच मार्ग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

कार्यवाही के दौरान यातयात विभाग के एएसआई मनोज राठौर,ईश्वरी लहरे,रामनारायण रात्रे,मेहमान कुर्रे,चंद्रा और सुशांत सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में व्यवस्था सामान्य कर दी गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।