कोरबा। शहर में रेलवे फाटकों पर मालगाड़ियों के बार-बार फंसने से बढ़ती परेशानी को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बालको के सीईओ और डीएसपीएम थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों को पत्र लिखकर शक्तिशाली इंजन उपयोग करने की सलाह दी है।
पिछले कुछ दिनों से शारदा विहार और ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे फाटक पर 60 से अधिक वैगन वाली कोयला मालगाड़ियां बार-बार फंस रही हैं। ग्रेडिएंट (ढलान) के कारण सिंगल इंजन भारी मालगाड़ियों को खींच नहीं पाता, जिससे फाटक के आसपास घंटों जाम की स्थिति बन जाती है।
इससे तीनों दिशाओं में यातायात बाधित होता है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर और शारदा विहार रेलवे फाटक कोई यार्ड नहीं है, जहां गाड़ियां लंबे समय तक खड़ी रहें। उन्होंने संबंधित कंपनियों से जल्द समाधान निकालने और प्रभावी योजना बनाने को कहा है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
