कोरबा। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया, जिसमें महज 48 घंटे के भीतर 68 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।
नेशनल हाईवे सहित जिले के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एल्कोमीटर से जांच की गई। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों के चालकों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें कई चालक शराब के नशे में पाए गए।
पुलिस ने ऐसे वाहनों को जब्त करते हुए चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और मामलों को स्थानीय न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें और नियमों का पालन करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
