कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित हो रहा है।
इसी क्रम में 5 मई को सुबह 11 बजे से पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पिपरिया और पाली विकासखंड के ग्राम ईरफ में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 7 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जल्के और कोरबा विकासखंड के ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
