कोरबा।सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम कनकी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव, गरीब और किसान को योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराया जाए।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कँवर और जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने भी इस पहल की सराहना की। जनपद पंचायत करतला के सीईओ ने बताया कि शिविर में कुल 962 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 182 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जाएगा।
शिविर में 03 हितग्राहियों को किसान किताब, 01 को आइस बॉक्स, 01 को ग्रोथ प्रमोटर वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल,डॉ.तरुण किरण (आई.ए.एस.),एसडीएम सरोज महिलांगे,अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
