कोरबा-दीपका। हनोई, वियतनाम में आयोजित भारत संस्कृति यात्रा प्रतियोगिता में शक्तिनगर दीपका की होनहार छात्रा सिद्धि सिंह ने गीत-संगीत की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भजन गायिकी (सब-जूनियर वर्ग) में उनके शानदार प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया।
सिद्धि सिंह बचपन से ही कला और संगीत में विशेष रुचि रखती हैं। उन्होंने पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के पीछे उनकी मां (जो प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका हैं) तथा परिवार के सदस्य प्रमोद सिंह और प्रदीप सिंह का निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन रहा।
सिद्धि सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत, समर्पण और संगीत के प्रति अथक लगाव को दिया।
विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
