कोरबा।बीकन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल एसईसीएल में सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालय का कुल परिणाम 90.6 प्रतिशत रहा।
नर्सरी से लेकर 11वीं तक की स्थानीय परीक्षाओं के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम भी जारी किए गए।
हायर सेकेंडरी (12वीं) में वंशिका शर्मा ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जय प्रकाश 86 प्रतिशत के साथ द्वितीय और दीक्षा सह 79 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं हाई स्कूल (10वीं) में तसनीम कौसर ने 83.5 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। आर्यन लहरे 74.3 प्रतिशत के साथ दूसरे और शौर्य मेहता 62 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
परिणाम घोषणा के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम बी गॉटलिब एवं वरिष्ठ शिक्षिका कल्पना मिश्रा की उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
