बालकोनगर।वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2026 में लगातार दूसरे वर्ष शून्य सुरक्षा दुर्घटनाएं और शून्य चोरी की घटनाएं दर्ज करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
कंपनी ने इन उपलब्धियों के सम्मान में ‘बड़ा खाना 2026’ का तीसरा संस्करण आयोजित किया। इस दौरान 200 से अधिक बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
वित्तीय वर्ष 2026 में बालको ने कुल घटनाओं में लगभग 15 प्रतिशत की कमी दर्ज की। 55 लाख से अधिक कर्मचारियों की आवाजाही और 1.25 लाख से अधिक वाहनों की निगरानी उन्नत सर्विलांस सिस्टम और जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए की गई। 1500 से अधिक ‘सुरक्षा मित्रों’ की मदद से 37 प्रतिशत संभावित घटनाओं को पहले ही रोका गया।
बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हमारे लिए ‘जीरो हानि’ और उत्कृष्टता केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तकनीक, मजबूत प्रक्रियाओं और साझा जिम्मेदारी की भावना के साथ हम सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अग्नि सुरक्षा जागरूकता पर नाट्य प्रस्तुति भी हुई। विभिन्न व्यक्तियों और टीमों को उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
बालको की सुरक्षा व्यवस्था में पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी), 1600 से अधिक एआई कैमरे, 59 वाहनों की जीपीएस निगरानी, क्यूआर कोड आधारित पेट्रोलिंग, क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी), 14 प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड और 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल शामिल है। कंपनी 5500 से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा, सीपीआर और आपातकालीन प्रशिक्षण भी दे चुकी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
