कोरबा।कोरबा जिले में अवैध शराब पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत महज दो दिनों में पुलिस ने 26 स्थानों पर छापेमारी की। कई जगहों पर अवैध शराब की भट्टियों को मिट्टी में मिला दिया गया।
पुलिस ने कोतवाली, बालकोनगर, कटघोरा, कुसमुंडा, दर्री, सिविल लाइन, बांकीमोंगरा सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इनमें अधिकांश जगह महुआ शराब बरामद हुई। कुछ स्थानों पर चल रही अवैध भट्टियों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया।
कार्रवाई में कुल 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और अन्य सामग्री भी जप्त की गई। पूरे मामले में कुछ महिलाओं सहित 28 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब निर्माण या बिक्री की कोई गतिविधि चल रही है तो तुरंत सूचना दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
