कोरबा।वेदांता एल्यूमिनियम कंपनी बालको ने राजेश कुमार सिंह को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं निदेशक नियुक्त किया है। वे सीईओ के साथ बालको के पूर्णकालिक निदेशक भी होंगे। उन्होंने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
राजेश कुमार सिंह कंपनी के समग्र प्रचालन, रणनीति और भविष्य की विकास पहलों का नेतृत्व करेंगे। उनके करियर में विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उनके नेतृत्व में कई विनिर्माण इकाइयों ने उत्पादन, उत्पादकता, गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है और लागत में कमी लाकर विश्वस्तरीय मानक स्थापित किए हैं।
प्रचालन,औद्योगिक सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन, नेतृत्व और रणनीति जैसे क्षेत्रों में उनकी गहरी विशेषज्ञता है।
उनके नेतृत्व में बालको के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सतत विकास के लक्ष्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
डिमर्जर के बाद बदलाव
डिमर्जर प्रक्रिया के तहत पूर्व सीईओ राजेश कुमार को वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड का सीईओ नियुक्त किया गया है। वे एल्यूमिना एवं एल्यूमिनियम विस्तार परियोजनाओं, डाउनस्ट्रीम व्यवसाय के विकास और रणनीतिक पहलों का नेतृत्व करेंगे।
बालको में अपने कार्यकाल के दौरान राजेश कुमार ने कंपनी की विस्तार परियोजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
