मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोनी परिवार के दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि,शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात

कोरबा।कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शनिवार को काशीनगर स्थित सोनी परिवार के निवास पहुंचे और हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत हुए सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया।

चार दिन पूर्व कोरबा-चांपा मार्ग पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में सोनी परिवार के तीन सदस्यों का असामयिक निधन हो गया था, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मंत्री श्री देवांगन ने परिजनों से मिलकर कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से घायल सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उपचार रत घायल सदस्य का हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, पार्षद श्रीमती धन कुमारी गर्ग एवं श्री गुलजार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।