मोला लव होगे। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नई सौगात मिलने जा रही है। अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म मोला लव होगे 8 मई को छत्तीसगढ़ भर में रिलीज होगी। राजधानी रायपुर सहित सभी प्रमुख शहरों के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म एक साथ प्रदर्शित की जाएगी।
फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार यह एक रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म है, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक सोच का सुंदर समावेश देखने को मिलेगा।
फिल्म में नायक के रूप में आयुष राजवैद्य नजर आएंगे, जो इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। वहीं नायिका के रूप में तियंजली गोस्वामी पहली बार छत्तीसगढ़ी सिनेमा में दिखाई देंगी। इसके अलावा करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम और विक्रम राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में पहली बार करन खान और रजनीश झांझी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
फिल्म का संगीत अनुग्रह मिडियन, प्रदीप साठिया और ओमकार चौहान ने तैयार किया है, जबकि गीतों को शेख अमिन, अनुराम शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी, दीक्षा धनगर और दीपिका धनगर ने अपनी आवाज दी है।
फिल्म के गीत “डोंट टच माय गगरी”, “मोला मुंबई घुमा दे राजा” और “नैना रे नैना” पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। पूरी फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है।
मोला लव होगे एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है जिसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल और सस्पेंस का मिश्रण है।
निर्माता का दावा है कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी और परिवार के साथ देखने लायक होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
