कोरबा।वाइल्डलाइफ टीम ने खरमोरा में दीपमाला के घर में घुसे एक बंदर का रेस्क्यू करने के साथ उसे जंगल में छोड़ दिया।
कुत्तों के हमले से बचकर घर में घुसा था बंदर
वाइल्डलाइफ टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि कुत्तों के हमले से बचकर भोजन की तलाश में यह बंदर एक घर में घुस गया था। हालांकि उसका व्यवहार यहां पर संयमित रहा।
महिला की सूचना पर टीम पहुंची मौके पर
दीपमाला नामक महिला की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। मामले को समझते हुए टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई की और बंदर को अपने कब्जे में किया।
बंदर को जंगल में किया गया रिहा
हालात की जानकारी लेने के साथ बंदर के लिए उसकी जरूरतें पूरी की गईं और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी की अपील
जितेंद्र ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास जीव-जंतुओं की उपस्थिति पर हाय-तौबा करने या घबराने के बजाय संयम से काम लें और हमें सूचना दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
