आरएसएस भवन में वॉशिंग मशीन में लगी आग,दमकल ने पाया काबू

कोरबा।कोरबा जिलांतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर के आरएसएस भवन में रखी वॉशिंग मशीन में अचानक आग लग गई, जो पूरी तरह भवन में फैलने लगी।

पड़ोसियों ने आरएसएस के पदाधिकारियों को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सीएसईबी दमकल को सूचित किया। दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।