कोरबा। कोरबा अंचल के एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। धमाके के साथ आग लगने की घटना से वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार नर्सिंग होम में बच्चों को लाइफ सपोर्ट के रूप में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। इसी दौरान ऑक्सीजन प्लांट का एक सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे आग भड़क उठी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है, वहीं समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से जनहानि नहीं हुई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
