कोरबा।दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है, जिसे लेकर कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रोड अंडरब्रिज निर्माण का कार्य जारी
अधोसंरचना विकास के तहत 755/07-09 किमी पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
रिलिविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा
उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों के लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।
3 व 6 मई को बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रहेंगी रद्द
इसके चलते 3 मई एवं 6 मई को बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58203) दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
3 मई को रद्द रहेगी कोरबा-रायपुर पैसेंजर
3 मई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी।
यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी
ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
