कोरबा से सरायपाली जा रही बस पलटी, 15 यात्री घायल

कोरबा।कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस जिला जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह पलट गई।

बस में लगभग 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बस कोरबा से सरायपाली जा रही थी, जो जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्नौद के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति इसकी वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।