कल्चुरीकालीन तुमान में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण पर जोर

कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में व्यापक रूप से संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत ऐतिहासिक महत्व की प्राचीन पाण्डुलिपियों को बचाने और डिजिटल संरक्षण करने की खोज जारी है।

ग्राम तुमान में पाण्डुलिपि सर्वेक्षण के दौरान 105 वर्षीय बिधून दास महंत एवं 103 वर्षीय जजमान सिंह कँवर ने अपनी स्मृति को ताजा करते हुए तुमान के ऐतिहासिक महत्व को बताया और अपने जीवन काल की कई बातों को साझा किया।

इस दौरान तुमान के पूर्व राजपरिवार की वंशज एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत तुमान की सरपंच श्रीमती विमी सिंह (शालिनी) से जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने मुलाकात की।

विमी सिंह ने ग्राम तुमान और राजपरिवार के इतिहास से जुड़ी बातों को बताया। उन्होंने शीघ्र अपने घर में मौजूद पूर्वज राजपरिवार के अभिलेख, पाण्डुलिपि आदि को खोजकर ज्ञानभारतम सर्वेक्षण टीम के समक्ष डिजिटाइज करने के लिए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।