कोरबा। एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने जिले में एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट गेवरा और कुसमुंडा का सघन दौरा किया। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में भी खदानों में कोयला उत्पादन निर्बाध रूप से होना चाहिए, इसका ध्यान रखा जाए।
सीएमडी ने उत्पादन, गुणवत्ता, डिस्पैच व्यवस्था और मानसून से पहले की तैयारियों का निरीक्षण किया और अभी से इसके लिए सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
सीएमडी हरीश दुहन ने पहले विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के दौरे से निरीक्षण कार्य की शुरूआत की। यहां उन्होंने खदान के अलग-अलग पैच का अवलोकन किया, जिसमें डिपार्टमेंटल पैच, केजीएसएल, सैनिक, रुंगटा और पीएनसी पैच पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने उत्पादन और उत्पादकता के साथ-साथ कोयले की गुणवत्ता के मानकों की समीक्षा की। साथ ही मानसून के दौरान खनन कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए जल निकासी, मशीनरी सुरक्षा और संचालन की निरंतरता से जुड़े इंतजामों का भी विस्तृत आकलन किया।
सीएमडी ने कुसमुंडा कोयला खदान में डिस्पैच सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कुसमुंडा खदान में भी उत्पादन स्तर और मानसून तैयारियों की समीक्षा की गई, ताकि बरसात के मौसम में कोयला आपूर्ति बाधित न हो।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
