जपेली में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जपेली में एक युवक द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उदय दास (पिता संतोष दास) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय दास ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उरगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।