कोरबा। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच कोरबा नगर और उपनगरीय क्षेत्रों में गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार सुबह से मौसम शुष्क बना रहा और तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन आने वाले दिनों की गर्मी को देखते हुए लोग अभी से तैयारी में जुट गए हैं।
शहर के पावर हाउस रोड, सीएसईबी चौराहा और एमपी नगर क्षेत्र में खस की जाली बेचने वाली दुकानों पर इन दिनों अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। लोग घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में ठंडक बनाए रखने के लिए खस की चटाइयों और जालियों की खरीदारी कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के गोंदिया से पहुंचे एक कारोबारी ने बताया कि इस बार गर्मी का स्तर अधिक रहने से खस की बिक्री बढ़ गई है और कारोबार अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के बीच काम करना उनकी मजबूरी भी है और रोजी-रोटी का साधन भी।
कारोबारी ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि खस की चटाई और जाली के उपयोग से हजारों लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिलती है। दूसरों को ठंडक पहुंचाने के लिए वे खुद तपती धूप और गर्मी में मेहनत कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
