कोरबा-कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बारात के दौरान जमकर बवाल हो गया। गाड़ी निकालने की बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बारात में शामिल लोगों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थरों और हाथ-मुक्कों से की गई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अग्रसेन भवन से बारात निकली थी। जय स्तंभ चौक के पास नरेंद्र ज्वेलर्स के सामने जाम लग गया था। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे बारात के बीच से बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि बारातियों ने दाऊद अली और दानिश अली नामक दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सड़क किनारे पड़े ईंट-पत्थरों का भी इस्तेमाल किया। हमले में दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते अस्पताल में 8 टांके लगाने पड़े।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक चालक पिंटू गुप्ता निवासी चिरी, मध्य प्रदेश के साथ भी मारपीट की गई। उसके माथे पर भी गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कटघोरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अमित मित्तल, नितेश मित्तल सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
