कोरबा।बुधवारी बाजार के पास पार्किंग स्थल पर बने वेंडिंग जोन में कारोबारियों की शिफ्टिंग शुरू हो गई है। व्यापारी अब शटर लगाने सहित अन्य तैयारियां पूरी कर अपने नए स्थान पर पहुंचने लगे हैं।
नगर निगम ने वेंडिंग जोन को मुख्य सड़क से सीधे जोड़ने के लिए सड़क किनारे स्थित कॉम्पलेक्स की पांच दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित दुकान संचालकों को वेंडिंग जोन क्षेत्र में पक्की दुकान बनाकर आवंटित किया गया है, जहां उन्हें स्थानांतरित किया जा चुका है।
जल्द ही पुरानी दुकानों को हटाकर नया प्रवेश द्वार तैयार किया जाएगा, जिससे ग्राहक सीधे वेंडिंग जोन तक पहुंच सकेंगे।
पहले मुख्य सड़क से सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण व्यापारी शिफ्टिंग के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद निगम ने उन्हें स्वयं के खर्च पर शटर लगाने और बिजली मीटर लगवाने की अनुमति दी, जिससे कारोबारियों ने वेंडिंग जोन में शिफ्ट होना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार अब तक 53 हितग्राहियों में से 10 कारोबारी वेंडिंग जोन में स्थानांतरित हो चुके हैं। निगम को उम्मीद है कि जल्द ही शेष हितग्राही भी नए परिसर में शिफ्ट हो जाएंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
