कोरबा।कोरबा में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, डीएसपी नीतीश ठाकुर, डीएसपी डी.के. सिंह तथा टी आई तेज यादव के निर्देशन में एएसआई मनोज राठौर ने बैंक मैनेजर ओमप्रकाश डांगे और स्टाफ को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, ड्रंक एंड ड्राइव, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाली दुर्घटनाओं और उनके दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गई। स्टाफ को जागरूक किया गया कि वे स्वयं इन नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल संतोष सिंह और संजय लहरे भी उपस्थित रहे।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के बैंक मैनेजर ओमप्रकाश डांगे ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके स्टाफ के लिए बेहद उपयोगी रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों, बैंकों और कार्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
