कोरबा।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
इसी क्रम में 132 केवी उपकेन्द्र छुरीखुर्द में राशि 4.31 करोड़ रुपये की लागत से 40 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। विद्युत कंपनी के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। अब उन्हें उच्च गुणवत्तापूर्ण तथा निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी।
ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के. शुक्ला ने स्विच दबाकर नए ट्रांसफार्मर के माध्यम से विद्युत सप्लाई प्रारंभ की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज इस उपकेन्द्र में अतिरिक्त 40 एमवीए क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत किया गया है, जिसका लाभ इस क्षेत्र के 50 गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र) श्रीमती कल्पना घाटे,अधीक्षण अभियंता व्ही.बी.एस.कंवर,रवि चन्द्राकर,डी.एस.पटेल,कार्यपालन अभियंता एस.सी. भगत,नवीन केरकेट्टा,प्रवीण कुमार ठाकुर,अजय कंवर, जी.आर.जायसवाल,सहायक अभियंता असीम मिश्रा,विजय पात्रे,बसंत टोप्पो एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
