गौमाता चौक के प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार,समाजसेवियों का सराहनीय योगदान

कोरबा। शहर के गौमाता चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में समाजसेवियों और श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान सामने आया है। मंदिर के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने में कई लोगों ने प्रेरणा स्रोत बनकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंदिर जीर्णोद्धार के लिए दीपक केडिया साईं कुंज कोरबा, अमित अग्रवाल सीतामढ़ी कोरबा तथा ठेकेदार मनीष अग्रवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर को नया स्वरूप देने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर और अधिक आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनेगा।

श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों के प्रति आभार जताया है।