कोरबा। शहर के महाराजा पैलेस क्षेत्र स्थित विजय टॉकीज के पास बीच सड़क पर लंबे समय से खड़े ट्रक और ट्रेलरों को यातायात पुलिस ने हटवा दिया। बताया जा रहा है कि ये भारी वाहन करीब छह माह से सड़क घेरकर खड़े थे, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर यातायात विभाग के एएसआई मनोज राठौर एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने सड़क पर खड़े ट्रक-ट्रेलरों को हटवाकर मार्ग को साफ कराया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।




क्षेत्रवासियों के अनुसार भारी वाहनों के कारण राहगीरों, दोपहिया चालकों और दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क संकरी होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।
कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत महसूस की और यातायात पुलिस की पहल की सराहना की। नागरिकों ने मांग की है कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
