कोरबा।भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिला हितों के प्रति संकीर्ण सोच का परिचय दिया है।
प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार एवं प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व और प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से सरकार यह विधेयक लाई थी, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर मातृशक्ति के अधिकारों के साथ अन्याय किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रही है।
भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि सामान्य परिवारों की महिलाओं को राजनीति में अवसर मिले।
नेताओं ने कहा कि भले ही संख्या बल के अभाव में विधेयक पारित नहीं हो सका हो, लेकिन भाजपा जनता के बीच जाकर महिला आरक्षण और अधिकारों के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी तथा महिलाओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
