कोरबा। छत्तीसगढ़ी अस्मिता और महतारी भाषा के सम्मान को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने मांग की कि आगामी जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को स्थान दिया जाए, अन्यथा जनगणना के बहिष्कार और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी ने कहा कि स्व-जनगणना पोर्टल में नेपाली जैसी विदेशी भाषा और अंग्रेजी को शामिल किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ की राजभाषा छत्तीसगढ़ी को नजरअंदाज किया गया है।
दोनों संगठनों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनगणना 2026-27 में छत्तीसगढ़ी भाषा को स्थान नहीं दिया गया, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. महावीर यादव, सुरेश पटेल, नोभीत साहू, देवहंस, हरि चौहान, चंचल महंत, ओम केंवट, राकेश यादव और राकेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
