कोरबा। दर्री-गोपालपुर रोड पर जवाहर गेट स्थित सिद्धी वाटिका के सामने मोड़ पर एक हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लोड मलबा सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार हाईवा तेज रफ्तार में मोड़ पार करते समय चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग पर बिखरे मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने यहां सुरक्षा संकेतक और स्पीड कंट्रोल व्यवस्था की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
