कोरबा। आगामी 9 मई को जिला न्यायालय कोरबा सहित तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला और पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा ने समीक्षा बैठक ली।
बैठक में न्यायाधीशों के पैनल के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान लोक अदालत के सफल आयोजन, लंबित प्रकरणों के निराकरण और अधिकाधिक मामलों को शामिल करने पर चर्चा की गई।
बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत कोरबा, कटघोरा, पाली और करतला न्यायालयों सहित राजस्व न्यायालयों में खंडपीठों का गठन किया जाएगा। लोक अदालत का संचालन भौतिक और वर्चुअल दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा और समझौते के आधार पर किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को त्वरित और सरल न्याय मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
