ढाबे में पुलिस की दबिश, अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,संचालक गिरफ्तार

कोरबा। कटघोरा पुलिस ने तानाखार क्षेत्र स्थित कंचन ढाबा में दबिश देकर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार कंचन ढाबा में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां से रॉयल चैलेंज ब्रांड की 6 लीटर 150 एमएल शराब बरामद हुई।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ढाबे में आने वाले कुछ लोगों की मांग पूरी करने के लिए शराब रखी गई थी। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे-130 के अंतर्गत संचालित ढाबों और होटलों की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।