कोरबा। पाली विकासखंड के ग्राम मखनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति को खतरनाक बताते हुए इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
पाली विकासखंड के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पिछले एक वर्ष से निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष को भी अधूरा पाया। यह भवन प्रयोगशाला (लैब) के रूप में बनाया जा रहा था, लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा था। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सरपंच और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी से राशि वसूली और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान ग्राम माखनपुर की सरपंच श्रीमती प्रेमलता पोर्ते ने कलेक्टर से मुलाकात कर ग्राम विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। उन्होंने जर्जर आंगनबाड़ी भवन के स्थान पर नया भवन स्वीकृत करने, सड़क सुरक्षा के लिए ब्रेकर निर्माण तथा मंझपारा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की।
इस दौरान पाली एसडीएम रोहित सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
