मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को,32 केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कोरबा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिले में इस परीक्षा में कुल 9790 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन और निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा 3 उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय, रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है।

सहायता के लिए दूरभाष नंबर 9827488964 और 9826331942 जारी किए गए हैं।

परीक्षा से संबंधित तैयारियों और आवश्यक निर्देशों के लिए 24 अप्रैल को शासकीय ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में अपराह्न 11 बजे ब्रिफिंग बैठक आयोजित की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।