मुफ्त जांच के दावों पर सवाल, आर्थिक तंगी से मरीज बिना जांच लौटे
कोरबा। विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान में स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
आरोप है कि अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को निजी लैब का रास्ता दिखाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बरबसपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान पहुंचा था। परिजनों को उम्मीद थी कि सरकारी अस्पताल में मुफ्त और त्वरित इलाज मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बताया गया कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। ऐसे में स्टाफ नर्स ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन आवश्यक जांच अस्पताल में कराने के बजाय निजी पैथोलॉजी लैब भेज दिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार, निजी लैब में जांच के लिए करीब 1200 रुपये खर्च बताया गया, जो उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार संभव नहीं था। मजबूरी में मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गया।
मामले में डॉक्टर पीयूष पालिया से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक जांच सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध हैं। अपनी अनुपस्थिति पर उन्होंने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल से जाना पड़ा था।
घटना के बाद क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
