प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को प्रशासन ने दी विदाई

एक वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

कोरबा। जिले में एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को जिला प्रशासन द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ कार्य करते हुए श्री गुरभेले ने एक प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में शासकीय कार्यप्रणाली को गहराई से समझा और सीखा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव भविष्य में प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उनके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग एवं एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना ने भी श्री गुरभेले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशिक्षण अवधि के दौरान जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया।

विदाई समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।