कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल 2026-2028 के लिए सोमवार को चुनावी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। देर शाम मतगणना के बाद निर्वाचन समिति ने परिणामों की घोषणा की, जिसमें बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल की जीत
अध्यक्ष पद के मुकाबले में बजरंग अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पवन अग्रवाल को भारी मतों से पराजित किया।
बजरंग अग्रवाल (विजेता) – 598 वोट
पवन अग्रवाल – 398 वोट
निरस्त मत – 9
उपाध्यक्ष पद पर आशीष गोयल विजयी
उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल ने शुरू से बढ़त बनाए रखी और राहुल मोदी को हराकर जीत दर्ज की।
आशीष गोयल (विजेता) – 651 वोट
राहुल मोदी – 344 वोट
निरस्त मत – 10
कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर
कोषाध्यक्ष पद के लिए सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां महावीर केडिया ने मात्र 9 वोटों से जीत दर्ज की।
महावीर केडिया (विजेता) – 503 वोट
राकेश कुमार अग्रवाल – 494 वोट
निरस्त मत – 8
जीत के बाद जश्न
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने आतिशबाजी और गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट रखते हुए अग्रवाल सभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
कुल 1005 मतों के साथ संपन्न हुई यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया समाज में उत्साह और एकजुटता का संदेश दे गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
