संयुक्त समारोह में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, सेवा कार्यों पर दिया गया जोर
कोरबा। भारत विकास परिषद कोरबा मुख्य शाखा एवं शक्ति स्वरूपा शाखा का संयुक्त दायित्व ग्रहण समारोह और कार्यशाला ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को दायित्व सौंपा गया तथा संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की, जबकि प्रदेश महासचिव मुरारी काबरा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराया और उनके कार्यों एवं अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत माता भारती और स्वामी विवेकानंद के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। अतिथियों का स्वागत भी किया गया।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा कोरबा के लिए कमलेश यादव को अध्यक्ष, दीपक सिंह ठाकुर को सचिव और प्रेम रामचंदानी को वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं शक्ति स्वरूपा शाखा की श्रीमती पद्मिनी साहू को अध्यक्ष तथा अनिमा प्रसाद को सचिव नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष कमलेश यादव और पद्मिनी साहू ने संगठन को मजबूती देने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यशाला के दूसरे सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। महासचिव मुरारी काबरा ने संगठन विस्तार, आपसी संपर्क और अधिकतम सेवा कार्यों पर जोर दिया।
राष्ट्रीय सदस्य धर्मेंद्र कुमार कुदेशिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज सेवा के विभिन्न आयाम बताए। वहीं नेत्रदान-देहदान प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता ने समाज सेवा को ईश्वर सेवा बताया।
कार्यक्रम का संचालन विष्णुशंकर मिश्रा ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
