हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
कोरबा। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा-पश्चिम में आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता ने कहा कि अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी कर्मचारियों का जागरूक और प्रशिक्षित होना जरूरी है। सबकी सजगता से ही अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
उन्होंने अग्निशमन दल द्वारा संयंत्र के विभिन्न विभागों में लगातार प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाने की सराहना की।
14 से 20 अप्रैल तक चला अभियान
हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा-पश्चिम में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता के.एन.बी. राव एवं मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल उपस्थित रहे।
375 कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
अग्निशमन अधिकारी जी.पी. पनरिया ने बताया कि सप्ताह भर में संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत 375 अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन, प्रशिक्षण तथा संचालन की विधि सिखाई गई।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या ने अग्निशमन ध्वज फहराया। साथ ही वर्ष 1944 के अग्निकांड में शहीद हुए 44 कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
मॉकड्रिल और बचाव प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र
अग्निशमन दल द्वारा प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन, अग्नि दुर्घटना की मॉकड्रिल तथा बहुमंजिला इमारत से घायलों को सुरक्षित निकालने का डेमो प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का समन्वय अधीक्षण अभियंता मनोज जायसवाल ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में काजल महानंद, प्रदीप कुमार तिग्गा और रविंद्र साहू ने पुरस्कार प्राप्त किए।
कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ पर्यवेक्षक रविंद्र साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता बी.के. गावड़े ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
